नक्सली हमले में बाल-बाल बची राजधानी एक्सप्रेस (लीड-2)
धनबाद रलवे मंडल के जन सपंर्क अधिकारी अंबरीश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने सोमवार सुबह 6.30 बजे पटरी उड़ाई जबकि उसी रेलमार्ग से राजधानी एक्सप्रेस 5.30 बजे निकल चुकी थी।" गुप्ता ने बताया कि मरम्मत के बाद इस रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं बहाल हो गई हैं। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने सोमवार सुबह लातेहार जिले में कुमुंदी और हेहेगाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी को उड़ा दिया। इससे इस रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं घंटों बाधित रहीं।
उधर, पलामू जिले के तुकबेरा गांव में 20 से 30 की संख्या में नक्सलियों में सोमवार सुबह बीएसएनएल और रिलायंस के मोबाइल टावरों को उड़ा दिया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने अपने पोलित ब्यूरो सदस्य अनिल कुमार और केंद्रीय समिति के सदस्य कार्तिक की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड, उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दो दिनों के बंद का आान किया है। नक्सली झारखंड के 24 में से 18 जिलों में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications