मलेशिया के भारतीय मूल के नेताओं में सार्वजनिक बहस की तैयारी
सुब्रमण्यम ने रविवार को कहा,"यदि वह आने को तैयार हैं तो मैं समय और स्थान तय करूंगा।"
एमआईसी के तीन उपाध्यक्षों के लिए 12 सितम्बर को होने वाले चुनाव में एक उम्मीदवार सुब्रमण्यम भी हैं और वेलु किसी भी तरह उनका रास्ता रोकना चाहते हैं।
वेलु ने शनिवार को सुब्रमण्यम को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी। इसके जवाब में सुब्रमण्यम ने कहा कि वेलु ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वह उपाध्यक्ष पद के चौथे उम्मीदवार हों।
उल्लेखनीय है कि वेलु वर्ष 1979 से ही एमआईसी का नेतृत्व कर रहे हैं। एमआईसी मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की सबसे पुरानी राजनीतिक संस्था है और भारतीय मूल के 20 लाख लोगों के हितों की आवाज बुलंद करने का दावा करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications