अमेरिकी तट पर समुद्री तूफान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्वोत्तर माइने राज्य में तेज समुद्री लहरों की चपेट में आए तीन लोगों को तटरक्षकों ने बचाया।
समुद्र में उफनती प्रचंड लहरों को देखने के लिए एकाडिया राष्ट्रीय पार्क में हजारों लोग एकत्र हुए थे। अचानक तेज लहर की चपेट में कई लोग आ गए। इनमें से तीन लोगों को लहरें बहा ले गईं।
तटरक्षकों ने उन्हें सुरक्षित बचाया। लहरों की चपेट में आने वाले कई लोग घायल हो गए।
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार 'बिल' न्यूफाउंडलैंड के समीप जोर पकड़ रहा है। कनाडा के दो अन्य राज्यों नोवा स्कोटिया और प्रिंस एडवर्ड द्वीप के कुछ हिस्सों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications