ब्राजील में विमान दुर्घटना, 2 मरे
साओ पाओलो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के मिनास राज्य में एकल इंजन वाले एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी ईएफई ने अग्निशमन विभाग के हवाले से खबर दी कि वुतोपोरांगा से शनिवार को रवाना हुआ विमान बेकाबू होकर कोमेंडाडोर गोम्स शहर के निकट गिर गया।
इस हादसे में इस छोटे विमान में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। विमान हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications