टोयोटा ने एसयूवी फ्रंटर बाजार में उतारा
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को दिल्ली में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फ्रंटर बाजार में उतारा।
18.45 लाख रुपये मूल्य पर टोयोटा फ्रंटर अब देश में उपलब्ध है। यहां इसका सिर्फ डीजल वाला मॉडल ही उपलब्ध होगा।
टोयोटा मोटर कारपोरेशन के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक अकीरा ओकाबे ने इस मौके पर संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2005 में 60 से ज्यादा देशों में 250,000 फ्रंटर वाहन बेचे गए।
उन्होंने कहा कि एसयूवी को बेंगलुरूके निकट बिदादी संयंत्र एसेंबल किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications