रैगिंग: एमपी में 16 छात्र-छात्राएं निष्कासित

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शनिवार को फॉर्मेसी विभाग के बी. फार्मा के वरिष्ठ छात्र प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं से परिचय ले रहे थे। परिचय के नाम पर कुछ छात्र-छात्राओं को कथित तौर पर डराया और धमकाया गया। पीड़ित छात्रों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने की पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने पूछताछ के लिए नौ छात्राओं और सात छात्रों को थाने भी ले गई।
पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर आर.पी. मिश्रा के अनुसार सभी 16 छात्र-छात्राओं को अनुशासनहीनता के आरोप में 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रॉक्टर बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें फॉर्मेसी विभाग के छात्रों के कृत्य पर चर्चा कर उन पर अगली कार्रवाई का फैसला होगा ।
सागर के पुलिस अधीक्षक योगेश गौतम ने रविवार को बताया है कि 16 छात्र-छात्राओं को सिविल लाइन थाने लाया गया था जहां से उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications