आडवाणी ने बचाया मोदी को: जसवंत

इस्तीफा देने जा रहे थे अटल जी
एक टेलीविजन चैनल को दिये गए साक्षात्कार में जसवंत सिंह ने कहा कि मोदी की कारगुजारी से वाजपेयी काफी परेशान थे। वाजपेयी इस मामले पर इस्तीफा तक देने वाले थे। यही नहीं वो मोदी के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते थे, लेकिन आडवाणी ने उन्हें रोक दिया।
जसवंत ने कहा, "आडवाणी द्वारा रोके जाने पर वाजपेयी जी ने इस्तीफा तक देने का फैसला कर लिया था। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना इस्तीफा लिखना शुरू कर दिया था। लेकिन मैंने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें उन्हें मना लिया था।"
कंधार मामले में आडवाणी जिम्मेदार
जसवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि गुजरात दंगों के मामले पर आडवाणी नहीं चाहते थे कि मोदी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला अटल जी ने अरुण शौरी और आडवाणी से गोवा जाते समय उठाया था।
इसके अलावा जसवंत ने कंधार विमान अपहरण मामले पर बोलते हुए कहा कि 1999 में मसूद अजहर व अन्य कुख्यात आतंकियों की रिहाई में आडवाणी की अहम भूमिका थी। अपहृत विमान को अमृतसर में रोकने में विफल रहने के लिए भी आडवाणी ही जिम्मेदार थे।


Click it and Unblock the Notifications