कक्षा तीन, पांच में बोर्ड इम्तहान!

जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों पर जिम्मेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तीसरी और पांचवीं कक्षा में बोर्ड इम्तहान लागू करने की सिफारिश की है। सरकार का कहना है कि इससे छात्रों की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
निजी स्कूलों का विरोध
इतनी छोटी कक्षा में बोर्ड इम्तहान के लागू होने की प्रबलता भी अधिक है, क्योंकि हाल ही में जब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने दसवीं में बोर्ड इम्तहान खत्म किए जाने की बात कही थी, तो जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री पीरजादा मोहम्मद सैय्यद ने विरोध प्रकट किया था। उन्होंने कहा था कि यदि ऐसा हुआ तो शिक्षक अपनी जिम्मेदारी से भागने लगेंगे। लिहाजा छोटी कक्षाओं में बोर्ड इम्तहान लागू करने पर आसानी से सहमति बन सकती है।
राज्य सरकार की इस सिफारिश पर राज्य के निजी स्कूलों के प्रबंधनों ने विरोध दर्ज किय है। स्कूलों का कहना है कि इससे छोटे बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ेगा। यही नहीं सरकारी स्कूल भी सरकार की इस सिफारिश से खुश नहीं हैं। फिलहाल सरकारी सकूलों ने खुलकर विरोध नहीं प्रकट किया है।


Click it and Unblock the Notifications