दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिला उत्तर कोरिया का प्रतिनिधिमंडल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत किम दाए-जुंग को श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को सियोल पहुंचा था। जुंग की हाल में ही मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग द्वितीय के निकट सहयोगी किम की नाम और किम यांग गोन भी शामिल हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार दोनों पक्षों के अधिकारियों ने उत्तर कोरिया द्वारा पकड़े गए दक्षिण कोरिया के चार मछुआरों की रिहाई और परस्पर संवाद की बहाली पर चर्चा की।
दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद किम की नाम ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। इस दौरान उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने अपने नेता का संदेश भी दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications