भेड़िया का शिकार बना मासूम, इलाके में दहशत

लखनऊ, 23 अगस्त(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रुदौली गांव में एक भेड़िया की वजह से दहशत का माहौल है। इस भेड़िये ने एक बच्चे की जान ले ली और उसके दो भाइयों को घायल कर दिया।

जिले के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) जे.पी. त्रिपाठी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार शाम भेड़िये के हमले में रुदौली गांव में दो साल के बच्चे अरविंद की मौत हो गई है, जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें इलाके में गश्त कर रही हैं। त्रिपाठी ने बताया कि भेड़िया फिर से किसी को अपना शिकार न बना पाए, इसके लिए वन विभाग की टीमें इलाके में तैनात कर दी गई हैं।

भेड़िये के डर से गांव के लोगों में दहशत है। लोग लाठी-डंडे लेकर गांव में पहरा दे रहे हैं। गांव वालों को अंधेरे में न रहने की हिदायत देकर समूह में रहने को कहा गया है।

वन विभाग के अधिकारी भेड़िये को आदमखोर घोषित करने पर भी विचार कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अगर उसने अब किसी को अपना शिकार बनाया तो सरकार से उसे आदमखोर घोषित करने की सिफारिश करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+