मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद इंदौर निवासी पवन जैन के चिकित्सीय नमूनों को जांच के लिए 12 अगस्त को दिल्ली भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार रात प्राप्त हुई। रिपोर्ट में पवन के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग के संचालक डा.अशोक शर्मा ने आईएएनएस को रविवार को बताया है कि पवन के नमूनों की जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही है लेकिन फिलहाल में उसकी हालत ठीक है। उसे दवा दी जा रही है और उसके परिवार में किसी अन्य व्यक्ति में भी फ्लू के लक्षण नहीं हैं ।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक मिले 70 संदिग्ध मरीजों में से अब तक आई 25 के नमूनो की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
इन्डो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications