कोसोवो को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा नहीं देगा बांग्लादेश
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' ने विदेश सचिव मिराजुल कायेस के हवाले से रविवार को खबर प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि ढाका कोसोवो मसले से खुद को अलग रखेगी।
बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत जेन्स मोरीआर्टी ने विदेश मंत्री दिपू मोनी से आग्रह किया था कि कोसोवो मसले पर कदम बढ़ाए।
विदेश सचिव ने कहा कि बांग्लादेश अमेरिका और रूस के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है और वह नहीं चाहता है कि दोनों मुल्क एक दूसरे के खिलाफ नजर आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications