कश्मीर घाटी में अल-बदर का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार (लीड-1)
उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिले के सुगन गांव के स्थानीय मौलवी गुलाम हसन शाह का पुत्र जीनत-उल-शाह, जाहिद के छद्म नाम से अल-बदर के शीर्ष कमांडर के रूप में काम कर रहा था।
राज्य के एक प्रमुख पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जाहिद को सोपोर शहर से गिरफ्तार किया गया है। हम बहुत लंबे समय से उसका पीछा कर रहे थे। यही कारण है कि बिना किसी मुठभेड़ जैसी मशक्कत के उसे गिरफ्तार किया जा सका।"
पुलिस के अनुसार जाहिद ने सिकंदर नामक एक पाकिस्तानी आतंकवादी से प्रशिक्षण हासिल किया था और वर्ष 2008 में दो स्थानीय पुलिसकर्मियों के अपहरण और उनकी हत्या के मामलों में सीधे तौर पर शामिल था।
पुलिस के मुताबिक जाहिद के पास से एक लैपटॉप और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जाहिद ने पांच साल पहले इस संगठन का नेतृत्व संभाला था। वह प्रमुख रूप से कुपवाड़ा, सोपोर और सोपियां क्षेत्रों में सक्रिय रहा करता था। उसके लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रमुख आतंकवादी संगठन के साथ भी संबंध थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications