चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अपने आवास में अलग रखी गई एक 38 वर्षीय महिला और उसके 40 वर्षीय रिश्तेदार के परीक्षणों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो गई है।
संक्रमित महिला पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के प्रकाशन विभाग में कार्यरत है और कुछ ही दिन पहले ही हैदराबाद गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications