भाजपा से अलग हुए सुधींद्र कुलकर्णी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भी सहयोगी रहे कुलकर्णी ने कहा कि उनके इस फैसले का पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को भाजपा से बाहर किए जाने से कोई संबंध नहीं है।
कुलकर्णी ने अंग्रेजी समाचार चैनल 'टाइम्स नाऊ' से कहा, "मैंने भाजपा के साथ अपने संबंध को खत्म करने का फैसला कई सप्ताह पहले ही कर लिया था। मेरे इस निर्णय का जसवंत सिंह जी से जुड़ी दर्भाग्यपूर्ण घटना से कोई सरोकार नहीं है।" उन्होंने कहा कि वह भाजपा के शुभचिंतक बने रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications