शारजाह में 275 कैदियों को माफी दी गई
शारजाह, 23 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शारजाह के अमीरात ने विभिन्न देशों के 275 कैदियों को माफी दे दी है। ये सभी कैदी विभिन्न आरोपों में शारजाह की जेलों में बंद थे।
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक रमजान के पावन महीने की शुरुआत पर शेख सुल्तान बिन मोहम्मद अल-कसिमी ने यह घोषणा की।
माफी उन्हीं कैदियों को दी गई है जिन्होंने अपनी आधी सजा पूरी कर ली है और इस दौरान जिनका व्यवहार अच्छा रहा हो।
शारजाह के पुलिस महानिदेशक ब्रिगेडियर हुमैद मोहम्मद अल-हुदैदी ने कहा कि इससे कैदियों को भविष्य में अच्छी जिंदगी जीने का प्रोत्साहन मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications