उत्तर पूर्व में अनुबंध पर होगी न्यायाधीशों की नियुक्ति
त्रिपुरा के कानून सचिव स्वप्न चंद्र दास ने आईएएनएस को बताया, "निचली अदालतों में हजारों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए अनुबंध पर न्यायाधीशों की नियुक्ति को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चेलामेश्वर ने मंजूरी दे दी है। आरंभ में छह न्यायाधीशों का चयन दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है। इन्हें आवधिक न्यायाधीश कहा जाएगा।"
दास ने कहा कि इन न्यायाधीशों को उन वकीलों के बीच से चुना जाएगा जिन्होंने तीन वर्ष की वकालत पूरी कर ली है और न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं। इन लोगों को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और 11,500 रुपये का निश्चित वेतन और कुछ सौ रुपये भत्ता दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूवरेत्तर के सातों राज्य गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायिक क्षेत्राधिकार में हैं और कई राज्यों में इसकी स्थायी खंडपीठें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications