ग्वालियर में सट्टा कारोबार से जुड़े 7 गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात मारे गए छापे में मुरार थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू कालोनी के एक आवास से सात सटोरियों को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इनके सूत्र महाराष्ट्र, गोवा और दिल्ली से जुड़े हुए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया के अनुसार इस गिरोह के पास से 28 मोबाइल, छह लेपटाप, तीन कम्प्यूटर, तीन लैंडलाइन फोन, दो फैक्स मशीन, छह टेलीवीजन सेट तथा चार केलकुलेटर और पचास करोड़ के दांव का लेखा जोखा भी मिला है। पुलिस इन लोगों के सीधे संपर्को का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications