चीनी उद्योगपति पाकिस्तान में निवेश करें : जरदारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जरदारी ने शनिवार को चीन के झेंजियांग प्रांत की राजधानी हंगझोउ में उद्योगपतियों से मुलाकात की।
जरदारी ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए खुद को खोल रहा है ताकि विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि उनका देश चीनी उद्योगपतियों के अनुकूल निवेश नीतियां बनाएगा। पिछले वर्ष सितंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद से जरदारी की यह चौथी चीन यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications