बंगाल के महापुरुषों का 'तमाशा' बना रही है रेलवे : बुद्धदेब

कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रेलवे द्वारा बंगाल के महापुरुषों के चित्र अपने विज्ञापनों में इस्तेमाल करने के लिए रविवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता ने प्रदेश के महापुरुषों का तमाशा बना दिया है।

रेलमंत्री ममता बनर्जी के 'हर दिन' एक नई रेलगाड़ी चलाने की घोषणा का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे की स्थिति 'बहुत खराब' है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुभाष चक्रबर्ती की याद में आयोजित एक समारोह में भट्टाचार्य ने कहा, "रेलवे ने एक कार्यक्रम के संबंध में बंगाल के महापुरुषों के चित्र वाले विज्ञापन बनाए। मैंने 'मास्टर दा' के मशहूर सूर्यसेन और काजी नजरुल इस्लाम के चित्र देखे। उन्होंने हमारे महान व्यक्तियों का तमाशा बना दिया है।"

भट्टाचार्य शनिवार को शहर की मेट्रो के टालीगंज से गड़िया तक विस्तार के उद्घाटन समारोह का हवाला दे रहे थे। बनर्जी ने इन स्टेशनों के नाम मास्टर दा, खुदीराम बोस और विद्रोही कवि नजरुल इस्लाम के नाम पर रखने की घोषणा की थी।

भट्टाचार्य ने देश में रेलवे की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, " रेलवे क्या कर रहा है? हर दिन वे एक नई रेलगाड़ी चला रहे हैं। यह क्या है? क्या वे सोचते हैं कि लोगों ने अपनी आंखें बंद रखी हैं? रेलवे की क्या स्थिति है? रेलवे की हालत खराब है।"

शनिवार को रेलवे के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने के संदर्भ में भट्टाचार्य ने श्रोताओं को याद दिलाया कि राज्य सरकार ने मेट्रो के विस्तार के लिए पर्याप्त राशि का भुगतान किया है।

राज्य सरकार ने मेट्रो के विस्तार की लागत का 33 प्रतिशत हिस्सा वहन किया है। वाम मोर्चे के नेता बिमान बोस ने शनिवार को भट्टाचार्य की उपेक्षा करने के लिए रेल मंत्रालय की आलोचना की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+