कश्मीर में गुरिल्ला संगठन अल-बदर का सरगना गिरफ्तार

राज्य के एक प्रमुख पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अल-बदर संगठन के प्रमुख कमांडर जाहिद को सोपोर शहर से गिरफ्तार किया गया है। हम बहुत लंबे समय से उसका पीछा कर रहे थे। यही कारण है कि बिना किसी मुठभेड़ जैसी मशक्कत के उसे गिरफ्तार किया जा सका।"

पुलिस के मुताबिक जाहिद के पास से एक लैपटॉप और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जाहिद ने पांच साल पहले इस संगठन का नेतृत्व संभाला था। वह प्रमुख रूप से कुपवाड़ा, सोपोर और सोपियां क्षेत्रों में सक्रिय रहा करता था। उसके लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रमुख आतंकवादी संगठन के साथ भी संबंध थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+