बुंदलेखंड में बदमाशों ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला
जिले के गोहना थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया कि सतीश सोनी (35) सर्राफा का काम करता था। रविवार तड़के करीब 3 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में लूटपाट का प्रयास किया। जब सोनी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सोनी सहित उसके बेटे विवेक (16) और मां लैंग देवी (52) की लोहे के छड़ों से पिटाई की। इस घटना में सोनी की मौत हो गई।
रघुवंशी ने बताया कि सोनी की मां और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications