पेशावर में विस्फोट, 2 मरे
पेशावर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में शनिवार रात हुए एक कार बम विस्फोट में दो लोग मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक विस्फोट हयाताबाद चिकित्सा परिसर में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले के लिए खिबेर एजेंसी में सक्रिय एक प्रतिबंधित संगठन जिम्मेदार है।
उधर, पुलिस ने इस विस्फोट के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications