मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 3 नए मामले (लीड-1)
भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मरीज के स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि होने के साथ ही तीन और नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या 70 से बढ़कर 73 हो गई है।
अब तक आई नमूनों की रिपोर्ट में सिर्फ एक मरीज के एन1एच1 वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है जबकि 28 रिपोर्ट निगेटिव निकली है।
स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के चिकित्सक डा. सी. वी. सोलंकी ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि इन्दौर में तीन नए मामले सामने आए हैं वहीं अब तक 29 नमूनो की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें एक मरीज में स्वाइन लू पाया गया है जबकि 28 रिपोर्ट निगेटिव निकली है ।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात दिल्ली से आई रिपोर्ट में इन्दौर के एक संदिग्ध मरीज के स्वाइन लू पीड़ित होने की पुष्टि की गई है। इस संदिग्ध मरीज पवन जैन के नमूनों को जांच के लिए 12 अगस्त को दिल्ली भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट शनिवार रात प्राप्त हुई।
स्वास्थ्य विभाग के संचालक डा. अशोक शर्मा ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि पवन के नमूनों की जांच रिपोर्ट में उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। लेकिन वर्तमान में वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications