हिमाचल में जलसंग्रह के लिए वनों में बनेंगे जलाशय
नड्डा ने आईएएनएस को बताया,"राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के अन्तर्गत वन सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में भूमिगत जल बढ़ेगा और गर्मियों में वन्यजीवों को पानी भी उपलब्ध होगा।"
उन्होंने बताया कि राज्य के 38 वन डिविजनों में प्रत्येक में पांच-पांच जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार के प्रमुख रोजगार कार्यक्रम नरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में 33 वन्यजीव अभ्यारण्य और दो राष्ट्रीय पार्क हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य के 66 प्रतिशत क्षेत्रफल में वन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications