संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित है भाजपा : जसवंत
समाचार चैनल सीएनएस-आईबीएन के डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम में जसवंत ने कहा कि अपनी पुस्तक 'जिन्ना-भारत, विभाजन, आजादी' में मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में जो कुछ भी उन्होंने लिखा है वह तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि इससे पार्टी के नेता इस कदर परेशान हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, "मैं नहीं सोचता था कि पार्टी इस कदर संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त है। जिन्ना और पटेल को लेकर पार्टी इतनी नर्वस है कि मैंने जो कुछ भी लिखा उसके बिनाह पर मुझे पार्टी से बाहर कर दिया गया।"
उन्होंने कहा, "मेरी एक भावना है जिसे मैंने अपनी पुस्तक में उकेरने को प्रयास किया। मुझे लगता है कि मेरे पूर्व सहयोगियों ने ठीक से यह किताब नहीं पढ़ी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications