चीन में सूखे से 46 लाख लोग प्रभावित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के हवाले से कहा है कि देश के उत्तरी भाग में 86.7 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलों को सूखे से गंभीर खतरा है।
मुख्यालय का कहना है कि लगभग 40 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें सूखे से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है, वहीं 46.1 लाख लोग और 40.5 लाख मवेशियों को सूखे की वजह से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
जुलाई से ही चीन के उत्तर और पूर्वोत्तर इलाकों में सूखे का कहर जारी है। पिछले हफ्ते कृषि मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन से कहा था कि वे सूखे की वजह से कृषि उत्पादन में कम से कम कटौती सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।
कृषि मंत्रालय ने सूखे से सबसे अधिक प्रभावित लियोनिंग, जिलीन और इनर मंगोलिया प्रांतों के लिए तीन दलों को भेजा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications