दक्षिण व उत्तर कोरिया में फिर शुरू वार्ता (लीड-1)
दक्षिण कोरिया में लोकतांत्रिक सुधार लाने और उत्तर कोरिया से संबंध सुधारने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित जुंग का 83 वर्ष की अवस्था में गुरुवार को निधन हो गया था।
नेशनल असेंबली में हुए अंतिम संस्कार में दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपतियों किम योयुंग साम और चुन दू ह्वान,अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री मेडलिन अलब्राइट सहित करीब 24,000 मेहमान उपस्थित थे।
हजारों लोग उस वाहन को राष्ट्रीय कब्रिस्तान में जाते देखने के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे,जिसमें पूर्व राष्ट्रपति का शव रखा था।
राष्ट्रपति ली मीयुंग बाक और प्रधानमंत्री हान सेयुंग सू भी समारोह में उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तर कोरिया ने भी एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था। प्रतिनिधिमंडल ने अंतिम संस्कार से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मीयुंग बाक से मुलाकात की।
महीनों के गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली वार्ता है।
वर्ष 1998 से 2003 के अपने कार्यकाल के दौरान किम ने उत्तर कोरिया से गतिरोध समाप्त करने के लिए कार्य किया। उन्हें लोकतंत्र, मानव अधिकारों और उत्तर कोरिया से मेल मिलाप के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications