पाक में दौ सैन्य अधिकारियों की गोली मारकर हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्टो के हवाले से यह खबर दी है। खबरों में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शनिवार देर रात कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गैरिसन शहर में खुफिया सैन्य अधिकारी आफताब आलम और परिवहन बटालियन के सैन्य अधिकारी आमीर हामजा को उनके घरों के करीब अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
सैनिक क्षेत्र में हुई घटना को अंजाम देकर सभी बंदूकधारी कार पर सवार होकर भाग निकलने में सफल रहे। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले कि जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications