10 दिन बाद भी बिहार को नहीं मिले स्वाइन फ्लू के नमूनों के जांच नतीजे

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार का भले ही यह दावा हो कि उसके पास 24 घंटे के अंदर स्वाइन फ्लू के मरीजों के नमूनों की जांच के नतीजे उपलब्ध कराने के सारे संसाधन हैं लेकिन बिहार के स्वाइन फ्लू के सात संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच के नतीजे का 10 दिनों के बाद भी न आना सरकार के दावों की पोल खेलने के लिए काफी है।

दिल्ली आए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "12 अगस्त को हमें एक नमूने की जांच का नतीजा मिला। इसके बाद हमने सात और नमूने राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान जिसे अब रोग नियंत्रण का राष्ट्रीय केंद्र कहा जा रहा है, में भेजे लेकिन अभी तक हमें इन नमूनों के जांच के परिणाम नहीं मिले हैं।"

उन्होंने कहा, "यह चिंताजनक है। हमें नहीं पता कि आखिरकार क्यों इसमें इतनी देरी हो रही है।"

यादव ने कहा, "हमने अपने दो डाक्टरों को प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा है।"

उन्होंने कहा कि राज्य के बहुत सारे छात्र अन्य राज्यों में पढ़ने के लिए जाते हैं लेकिन स्वाइन फ्लू के खौफ के कारण वे वापस लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा, "बिहार में अभी तक स्वाइन फ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई है। वह भी एक छात्र में जो महाराष्ट्र से लौटा था। मुंबई या पुणे से लौटने वाले छात्रों की हम जांच करवा रहे हैं।" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 700 ऐसे छात्रों का परीक्षण हो चुका है।

यादव ने कहा, "स्वाइन फ्लू को लेकर मौजूदा स्थिति से निपटने को हम पूरी तैयार हैं। इसे लेकर हमें चिंता है लेकिन राज्य में कोई हलचल या तनाव नहीं है।"

जांच नमूनों में देरी की वजह से देश भर में अब तक तीन लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि जब तक कि केंद्र सरकार जांच नमूनों के नतीजे मुहैया कराती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद कई बार यह दावा कर चुके हैं कि केंद्र सरकार के पास स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के सभी संसाधन मौजूद है।

यादव के मुताबिक बिहार में स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच का कोई केंद्र नही है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने पटना स्थित राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्वाइन फ्लू के परीक्षण का एक केंद्र स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+