पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने दो की हत्या की
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना बेलपहाड़ी वन क्षेत्र में शनिवार रात को हुई।
पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक एम.के.वर्मा ने आईएएनएस को बताया,"शनिवार रात को बेलपहाड़ी वन क्षेत्र के शंखभंग इलाके में संदिग्ध नक्सलियों ने करन मुर्मू और लाल मुर्मू की हत्या कर दी।"
उन्होंने कहा कि दोनों मृतक स्थानीय राजनीतिक दल झारखंड पार्टी (आदित्य) के समर्थक थे और नक्सली विरोधी समिति में शामिल थे।
वर्मा ने कहा कि रविवार सुबह दोनों शवों के पाए जाने के बाद पुलिस ने वन क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications