गुजरात में स्वाइन फ्लू से एक की मौत
दक्षिण गुजरात में भरूच के रहने वाले हसमुख हिंगु को गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद स्थानीय एसएसजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। चिकित्सीय जांच में उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि रविवार सुबह हिंगु की मौत हो गई।
राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के 82 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 512 संदिग्ध मामलों की अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। राज्य में पिछले एक हफ्ते में स्वाइन फ्लू के आठ मामले प्रकाश में आए थे, जिसमें चार बड़ोदरा से, दो अहमदाबाद और एक-एक सूरत और राजकोट के हैं।
शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान,अहमदाबाद में दो छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। दोनों का इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि दोनों छात्र संस्थान की ही एक अन्य छात्रा से संक्रमित हुए हैं। पिछले हफ्ते स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद छात्रा नई दिल्ली चली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications