पुलिस थाने में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
एक अधिकारी के मुताबिक भाजपा के कालाडुंगी ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह कनियाल की शनिवार शाम पुलिस थाने में ही उसके एक विरोधी से झड़प हो गई। झड़प के दौरान विरोधी ने कथित रूप से कनियाल को गोली मार दी। कनियाल हत्या के एक मामले में आरोपी था।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों में बहस हो गई और फिर बहस ने झड़प का रूप ले लिया। इतने में कथित आरोपी ने अपनी पिस्तौल निकालकर कनियाल को बहुत करीब से गोली मार दी।
घटनास्थल पर ही कनियाल की मौत हो गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications