ग्रीस में आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तेज आंधी के कारण केलिथिया,पेंडेलिस,ड्राफी के घनी बस्ती वाले क्षेत्रों में आग के फैलने का खतरा है। राजधानी एथेंस के आकाश में घना धुआं छाया हुआ है। सरकार ने एथेंस में आपात काल घोषित कर दिया है।
आग बुझाने के काम में 15 विमान और सात हेलीकाप्टर लगे हुए हैं।
दमकल विभाग के प्रमुख गिन्निस कपाकिस ने बताया कि आग बुझाने में सहायता देने के लिए इटली और फ्रांस से दो-दो विमान और साइप्रस से एक हेलीकाप्टर जल्दी ही पहुंचने वाले हैं।
सावधानी के लिए पेंडेलिस क्षेत्र में स्थित दो अस्पतालों को खाली कराकर उनके मरीजों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आग शुक्रवार रात को लगी और तेज हवाओं के कारण शीघ्र ही 40 किलोमीटर से भी अधिक बड़े इलाके में फैल गई।
आग प्रभावित इलाकों के नागरिकों को पैदल,मोटरसाइकिलों और कारों से भागते देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications