कश्मीर में कक्षा 3 और 5 के लिए होंगी बोर्ड परीक्षाएं!

एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने कक्षा 10 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षा को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है वहीं जम्मू एवं कश्मीर सरकार शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बिल्कुल अलग कदम उठाने के बारे में सोच रही है।

प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव को प्रदेश के शिक्षा जगत ने सकारात्मक रूप से नहीं लिया है। शिक्षकों का मानना है कि इससे छोटे बच्चों पर बेवजह दबाव बढ़ेगा।

दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और शिक्षकों को जवाबदेह बनाने के लिए सरकार अधिक से अधिक स्तर पर बोर्ड परीक्षाएं कराने के बारे में सोच रही है।

प्रदेश के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कक्षा तीन और पांच के लिए बोर्ड परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव रखा गया है। ऐसा करते हुए सरकार शिक्षकों को जवाबदेह बनाना चाहती है। सरकार का मानना है कि इससे बुनियादी स्तर पर ही शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।"

प्रदेश के शिक्षा मंत्री पीरजादा मोहम्मद सैयद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल के उस प्रस्ताव को लेकर सहमत नहीं थे जिसमें सिब्बल ने कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षाएं खत्म करने की बात कही थी।

पीरजादा ने प्रदेश सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को जवाबदेह बनाना बहुत जरूरी हो गया है। इस लिहाज से सरकार ने सही दिशा में फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+