'साहित्य अमृत' ने युवा व्यंग्यकारों को सम्मानित किया
दिल्ली के हिंदी भवन में युवा व्यंग्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विजयी प्रतियोगियों को उप राज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने सम्मानित किया। पुरस्कार हेतु रचनाओं का चयन प्रसिद्ध व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी, शेरजंग गर्ग और प्रेम जनमेजय की सदस्यता वाली समिति ने किया था।
प्रथम पुरस्कार (5,100 रुपये) 'कोट में टंगा आदमी' के लिए जयपुर के अजय अनुरागी को दिया गया। वहीं द्वितीय (3,100 रुपये), तृतीय (2,100 रुपये) और प्रशंसा पुरस्कार (1,100 रुपये प्रत्येक को) क्रमश: आशीष दशोत्तर, ओम द्विवेदी, घनश्याम कुमार देवांश और मिथिलेश कुमार राय को दिये गए।
कार्यक्रम में प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित व्यंग्य कवियों की पुस्तकें 'बेस्ट ऑफ जैमिनी हरियाणवी', 'बेस्ट ऑफ ओमप्रकाश आदित्य', 'बेस्ट ऑफ अल्हड़ बीकानेरी', 'बेस्ट ऑफ हुल्लड़ मुरादाबादी' और 'बेस्ट ऑफ माणिक वर्मा' का लोकापर्ण भी उपराज्यपाल ने किया।
समारोह में साहित्य अमृत पत्रिका के संपादक और पूर्व राज्यपाल त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में साहित्य से जुड़े लोग उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications