40 फुट के गणेश दे रहे हैं जलवायु परिवर्तन की चेतावनी
यह प्रतिमा आपको जलवायु परिवर्तन की वैश्विक समस्या के प्रति जागरूक कर रही है।
इस अनोखी प्रतिमा को मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने तैयार किया है। उनका दावा है कि गणेश की रेत की बनी यह विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि 17 टन रेत से इसे 10 घंटे में तैयार किया गया।
पटनायक ने इस प्रतिमा को शनिवार शाम में तैयार किया था। प्रतिमा में भगवान गणेश के हाथ में एक पेड़ है, जिसपर लिखा है- 'वृक्ष लगाएं और जलवायु परिवर्तन को कम करें।'
पटनायक ने कहा, "जलवायु परिवर्तन विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। हम इस प्रतिमा के जरिए जलवायु परिवर्तन की समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यह रेत की बनी यह विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस संबंध में वह लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स को अवगत कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications