कचरा पैदा करने में अव्वल है दिल्ली
फिक्की के सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में 6,800 टन कचरा पैदा होता है जबकि मुंबई में यही आंकड़ा 6,500 टन का है।
इस सर्वेक्षण को देश के 22 शहरों में किया गया। इसमें कहा गया है कि 14 शहर ऐसे हैं जो रोजाना पैदा होने वाले कुल कचरे का 75 फीसदी हिस्सा यानी फेंक दिया जात है। फिक्की का कहना है कि यह पर्याप्त उपायों और सुविधाओं की कमी की वजह से हो रहा है।
मुंबई अपना 100 प्रतिशत कचरा फेंक देता है जबकि दिल्ली में 94 प्रतिशत कचरा रोजाना फेंका जाता है। फिक्की का कहना है, "दिल्ली, फरीदाबाद, ग्रेटर मुंबई, जयपुर, लखनऊ, लुधियाना, पुणे और सूरत जैसे शहरों में 80 प्रतिशत कचरे का इस्तेमाल गड्ढे भरने के लिए किया जाता है।"
फिक्की के अनुसार कई शहरों में तो कचरा फेंकने के लिए कोई सुनिश्चित जगह नहीं है। नतीजा यह है कि शहर के बाहरी इलाकों में खुले स्थानों पर ही कचरा पड़ा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications