रेड क्रॉस को गुप्त शिविरों की जानकारी देगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने सूत्रों के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। मंत्रालय ने गुप्त शिविरों में संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने संबंधी नीतिगत निर्णय रेड क्रॉस के दवाब में लिया है। वैसे रेड क्रॉस ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिकी सेना बड़ी संख्या में लोगों को इराक के बलाड और अफगानिस्तान के बगराम में कथित गुप्त अस्थाई जांच केंद्रों में रखा है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के गुप्त जेलों को बंद करने आदेश दिया था। इसके अलावा उन्होंने क्यूबा स्थित ग्वांटेनामो खाड़ी जेल को अगले वर्ष की शुरुआत तक बंद करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications