दिल्ली में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन.के.चतुर्वेदी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि 48 वर्षीय स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
चतुर्वेदी ने कहा, "मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उसके चिकित्सीय नमूने को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र भेजा गया था। जांच रिपोर्ट रविवार दोपहर तक आने की उम्मीद थी।" उन्होंने कहा कि शनिवार शाम मरीज ने दम तोड़ दिया।
राजधानी में स्वाइन फ्लू से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। यहां शनिवार को इस बीमारी के 44 नए मामलों की पुष्टि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications