अफगानिस्तान में चुनाव नतीजों की शुरूआत
अफगानिस्तान के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर दाऊद अली नफाजी ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग को तीन प्रांतों से परिणाम मिल चुके हैं और आगामी कुछ दिनों में अन्य प्रांतों से भी परिणाम मिल जाएंगे, जिसके बाद मंगलवार से नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अफगानिस्तान में गुरुवार को राष्ट्रपति और प्रांतीय निकाय के चुनाव हुए थे। माना जा रहा है कि महीने के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव के प्रारंभिक नतीजे सामने आ जाएंगे।
राष्ट्रपति हामिद करजई और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी डॉ.अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा है कि जो भी परिणाम आएंगे उन्हें मान्य होंगे। वहीं कई विपक्षी उम्मीदवारों ने सरकार पर मतदान केंद्रों पर धांधली करने का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। आयोग ने कहा है कि वह इन शिकायतों की सुनवाई कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications