वसुंधरा दे सकती हैं इस्तीफा

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "वह राजनाथ जी से मिल पाएंगी या नहीं यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन ज्यादा संभावना इसकी है कि वह आडवाणी जी से मिलेंगी। यह हालांकि अब तक कोई नहीं जानता कि वह इस्तीफा देंगी या नहीं।"
जसवंत सिंह के निष्कासन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "अनुशासनहीनता के मसले पर पाटी का रुख एकदम स्पष्ट है और हर कोई इसका नतीजा देख चुका है।"
लोकसभा चुनावों और पिछले साल के आखिर में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के मद्देनजर राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह राजे से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने को कहा था। लेकिन राजे ने यह कहकर इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था कि पार्टी की हार के लिए अकेले उन्हें ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
रविवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि राजे पार्टी की बात मानते हुए पद से हट जाएंगी। हालांकि उन्होंने राजे के इस्तीफे के लिए कोई समय सीमा नहीं रखी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications