वोट डालने वालों की उंगलियां काटीं

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव फाउंडेशन के अध्यक्ष नादेर नादेर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवादियों ने अपनी धमकी को अंजाम दिया और मतदान केंद्रों पर हमले किए। दक्षिणी अफगानिस्तान में एक घटना में मतदाताओं को दंडित भी किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने नादेर के हवाले से कहा कि कंधार प्रांत में दो मतदाताओं की उंगलियां काटने की घटना हुई है। उल्लेखनीय है कि तालिबान की धमकी के भय से मतदान के दौरान मतदाता अपनी उंगलियों पर न मिटने वाली स्याही लगवाने के अनिच्छुक थे।
मतदान प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तालिबान ने मतदान के दौरान 130 से अधिक हमले किए और दर्जनों राकेट दागे। निर्वाचन आयोग ने भी कहा कि गुरुवार को हुए मतदान में उसके 11 कर्मचारियों की मौत हुई है। अफगान सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को कहा था कि मतदान के दौरान तालिबान के हमले में 17 सुरक्षाकर्मियों और नौ नागरिकों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications