अब अमेरिका जाना हुआ और महंगा

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि इकॉनोमी श्रेणी का टिकट लेने वाले यात्रियों को एक बैग मुफ्त ले जाने दिया जाएगा लेकिन दूसरे के लिए उन्हें किराया चुकाना होगा।
यह दर अमेरिकन एयरलाइंस की अटलांटिक पार की सभी उड़ानों में लागू होगी। भारत के अलावा बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, स्पेन और स्विटजरलैंड के यात्री इससे प्रभावित होंगे।
एयरलाइंस ने इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण विमानन उद्योग को लगे तगड़े झटके से उबरने के उपाय के तहत यह नियम लगाया गया है। यहां तक कि अमेरिका में भी यात्रा के दौरान एयरलाइंस ने पहले बैग के लिए 20 और दूसरे के लिए 30 डॉलर किराया तय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications