जसवंत ने कंधार मामले पर चुप्पी तोड़ी

Jaswant Singh
नई दिल्ली। अपनी किताब में जिन्ना को सेक्युलर बताने के कारण पार्टी से बेआबरु होकर निकाले गए जसवंत सिंह ने अब पार्टी की 'पोल" खोलनी शुरु कर दी है। जसवंत सिंह ने खुलासा किया है कि लाल कृष्ण आडवाणी को कंधार मामले की पूरी जानकारी थी और वह यात्रियों के बदले आतंकवादियों को छोड़े जाने के फैसले से भी अवगत थे। आडवाणी ने कहा था कि वह इस बारे में नहीं जानते थे।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जसवंत सिंह ने कहा है कि उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान कंधार प्रकरण पर आडवाणी का पक्ष लिया था। जसवंत ने कहा कि, "मैंने यह कहकर आडवाणी का बचाव किया था कि जब मैं आतंकवादियों को लेकर कंधार जा रहा था, तो इस बारे में आडवाणी कुछ नहीं जानते थे"।

जसवंत ने कहा कि दरअसल आडवाणी पैसेंजरों की रिहाई के एवज में आतंकवादियों को छोड़े जाने के फैसले से अवगत थे। वे जानते थे कि मैं आतंकवादियों को लेकर कंधार जा रहा हूं।

जसवंत को इस बात का काफी दुख है कि आडवाणी ने जिन्ना मुद्दे पर उनका साथ नहीं दिया। जिन्ना पर बयान देने पर आडवाणी भी मुसीबत में थे और तब जसवंत सिंह ने उनका साथ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+