हरियाणाः राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्यपाल ने शुक्रवार की शाम राज्य विधानसभा भंग करने संबंधी एक अधिसूचना जारी कर दी है। 90 सदस्यों की हरियाणा विधानसभा का चुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही अक्टूबर महीने में कराए जाने की संभावना है।
इसके पहले मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा था, "कैबिनेट ने सर्वसम्मति से विधानसभा को तत्काल भंग करने की राज्यपाल से सिफारिश की है। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राज्य की जनता और विपक्षी दल भी यही चाहते थे।"
लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस राज्य में निर्धारित समय से पूर्व चुनाव चाह रही थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के 62 सदस्य हैं जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल के आठ सदस्य हैं। इसके अलावा 10 सदस्य निर्दलीय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications