आडवाणी और राजनाथ से मुलाकात कर सकती हैं राजे

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, "वह राजनाथजी से मिल पाएंगी या नहीं यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन ज्यादा संभावना इसकी है कि वह आडवाणीजी से मिलेंगी। यह हालांकि अब तक कोई नहीं जानता कि वह इस्तीफा देंगी या नहीं।"

जसवंत सिंह के निष्कासन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "अनुशासनहीनता के मसले पर पाटी का रुख एकदम स्पष्ट है और हर कोई इसका नतीजा देख चुका है।"

लोकसभा चुनावों और पिछले साल के आखिर में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय के मद्देनजर राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह राजे से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने को कहा था। लेकिन राजे ने यह कहकर इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था कि पार्टी की हार के लिए अकेले उन्हें ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

रविवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि राजे पार्टी की बात मानते हुए पद से हट जाएंगी। हालांकि उन्होंने राजे के इस्तीफे के लिए कोई समय सीमा नहीं रखी।

पार्टी की राजस्थान इकाई ने मंगलवार को दो पार्टी विधायकों को राजे का समर्थन करने के लिए अनुशासनहीनता के आधार पर निलंबित कर दिया था।

सूत्रों ने बताया, "वह उनके निलंबन का मसला भी उठा सकती हैं। इस समय उन्हें 60 से ज्यादा भाजपा विधायकों का समर्थन हासिल है।"

भाजपा को वर्ष 2004 को हुए आमचुनावों में राजस्थान से 21 सीटे मिली थीं और हाल में संपन्न आम चुनावों में पार्टी को महज चार सीटे ही मिल पाईं। जबकि पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+