बिहार में नक्सल प्रभावित इलाकों में होगी 1500 सैप जवानों की तैनाती

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि राज्य में कुल 12,000 सैप जवानों के पद सृजित किए गए हैं। इनमें फिलहाल 7189 जवान कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 4000 जवानों के अतिरिक्त राज्य सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए 1500 सैप के जवानों की नियुक्ति करने जा रही है। ये सभी जवान राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) के अधीन होंगे।

नीलमणि ने बताया कि इन 1500 जवानों को राज्य के उन नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात किया जाएगा जहां नक्सलियों से इलाकों को मुक्त कराया गया है, ताकि वहां फिर नक्सली ना घुस पाए। उन्होंने बताया कि ऐसा देखा जाता है कि थोड़ी ढिलाई मिलते ही नक्सली उन क्षेत्रों में फिर पांव पसारने लगते हैं जहां से उनको खदेड़ दिया जाता है।

नीलमणि के मुताबिक सैप के जवानों की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने सैनिक कल्याण बोर्ड को अनुशंसा भेज दी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के 38 में से 31 जिले नक्सल प्रभावित हैं और सरकार इस खतरे को गंभीर मानते हुए हर मोर्चे पर तैयारी कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+