सईद के खिलाफ दिया गया सबूत संतोषजनक नहीं : पाकिस्तान
मुल्तान हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि यदि भारत के पास मुंबई हमले में सईद की संलिप्तता से जुड़ा ठोस सबूत है तो उसे पाकिस्तान को तत्काल सौंप देना चाहिए।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने कुरैशी के हवाले से लिखा है, "सबूतों के परीक्षण के बाद हम सईद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, क्योंकि भारत की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा दस्तावेज में सईद के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications