राहुल गांधी ने की मेट्रो की सवारी
सूत्रों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि गांधी का वाहन और उनके एस्कॉर्ट भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर ट्रैफिक में बुरी तरह फंस गए थे।
यह महसूस करते हुए कि सड़क पर उन्हें घंटों तक फंसे रहना पड़ सकता है, गांधी की कार द्वारका की ओर मुड़ गई। वहां से उन्होंने मेट्रो रेल में सवार होकर कनॉट प्लेस तक की यात्रा की। गांधी को मेट्रो रेल में देख यात्रियों को काफी आश्चर्य हुआ।
कनॉट प्लेस में मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद गांधी अपने इंतजार में खड़ी एक दूसरी कार में बैठ कर अपने घर चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications